III
धार्मिक
डॉ. अम्बेडकर की एक योजना है µ ‘अस्पृश्यों का धर्म-परिवर्तन’। इस योजना में निम्न अध्याय शामिल हैः (1) हिंदू धर्म, प्रचारक धर्म के रूप में, (2) अस्पृश्यों का ईसाईकरण, (3) धर्म-परिवर्तन करने वाले की स्थिति, (4) शाश्वत सत्य, और (5) अस्पृश्य और उनकी नियति।
मूल अंग्रेजी में इन निबंधों में से क्रम संख्या 2 और 3 श्री एस.एस. रेगे से प्राप्त हुए हैं। क्रम संख्या 1 ‘जातिप्रथा और धर्म-परिवर्तन’ शीर्षक के अंतर्गत मूल अंगे्रजी में उपलब्ध सामग्री में पाया गया है। मूलतः इसका प्रकाशन नवंबर 1926 के ‘तेलुगु समाचार विशेषांक’ में हुआ था। अस्पृश्यों के धर्म-परिवर्तन से ही संबंधित ‘अवे फ्राम दि हिंदूज’ (हिंदुओं से अलगाव) नामक मूल अंग्रेजी में एक और टंकित निबंध पाया गया है और उसे इस पुस्तक में स्थान दिया गया है। उक्त योजना में उल्लिखित अन्य निबंधों का पता नहीं चल सका है µ संपादक।