5 निर्दिष्ट राजस्व बजट - Page 164

निर्दिष्ट राजस्व बजट

149

इन खर्चों की पूर्ति के लिए केन्द्रीय प्रांतों की सरकार को राजस्व के निम्नलिखित स्रोतों के इस्तेमाल का अधिकार दिया गया हैःµ

निर्दिष्ट राजस्व के शीर्ष 1876-77 में मानी गई विकास दर पर अनुमानित आय

अनुमानित आय

रु. रु. रु रु.

उत्पाद शुल्क 13,90,000 14,50,000 15,10,000 15,70,000

टिकट 9,70,000 9,75,000 9,80,000 9,85,000

कानून और न्याय 1,67,000 1,75,000 1,83,000 1,91,000

प्रकीर्ण बिलों पर प्रीमियम

विनिमय के न निकाले गए बिल्स

और 10,000 रु. से अधिक के

किसी में न शामिल किए गए

मद को छोड़कर 7,000 7,000 7,000 7,000

कुल रुपए - 26,07,000 26,80,000 27,53,000

संदर्भित उपरोक्त गजट में से संकलित

चूंकि ये राजस्व पर्याप्त नहीं थे अतः भारत सरकार ने साम्राज्यवादी कोष से निम्न नियतन द्वारा उन्हें पूरा करने का जिम्मा लियाःµ

वर्ष नियतन (रु.)

1877-78 19,63,000

1878-79 18,90,000

1879-80 18,17,000

निर्दिष्ट राजस्व पर लागू होने वाले उपबंध के कारण ये नियतन बदले जा सकते थे। उस उपबंध के आधार पर भारत सरकार को उनकी सामान्य आय के ऊपर होने वाली सम्मिलित वार्षिक आय की कुल वृद्धि का आधा हिस्सा लेना था और घाटे के आधे हिस्से की पूर्ति होनी थी, यदि वास्तविक सम्मिलित आय सामान्य से कम होती है और यदि सामान्य से अधिक आय होती है तो वृद्धि के आधे के बराबर नियतन को कम करना था और यदि घाटा होता है तो नियतन को घाटे के बराबर राशि से बढ़ाया जाना था।

बंबई

बंबई सरकार के प्रांतीय बजट ख्1, में निम्नलिखित खर्चे किए गएःµ

  1. भारत का गजट, भाग 1, दिनांक 4 अगस्त, 1877 पृष्ठ, 468