8. विविध आलेख, वक्तव्य, साक्ष्य, समीक्षाएं और भूमिकाएं आदि - Page 328

313

टिप्पणी

शाही भारतीय मुद्रा तथा वित्त संबंधी आयोग (रॉयल कमीशन ऑन इंडियन करेंसी एंड फायनेंस) ने वित्त व्यवस्था की जांच और भारतीय मुद्रा के सुधार के लिए उपाय सुझाने हेतु सन् 1924-25 में भारत का दौरा किया। आयोग में निम्न सदस्य थेःµ

ई. हिल्टन यंग अध्यक्ष

आर.एन. मुकर्जी

नॉरकौट वारेन

आर.ए. मेन्ट

एम.बी. दादाभाई

हेनरी स्ट्राकोश्च }

अलेक्स आर. मुरे

पुरूषोत्तमदास ठाकुरदास

जे.सी. कोयाजी

डब्ल्यू.ई. प्रेस्टन

जी.एच. बैक्सटर सचिव

ए. आयंगर

आयोग द्वारा जारी की गई प्रश्नावली के उत्तर में डा. अम्बेडकर ने अपने विचार एक वक्तव्य में प्रस्तुत किए। आयोग के समक्ष उनके वक्तव्य और साक्ष्य को प्रश्नावली समेत यहां पुनः प्रस्तुत किया जा रहा है।