6. पाकिस्तान और सांप्रदायिक शांति - Page 122

भागः III

पाकिस्तान नहीं तो क्या?

पाकिस्तान के लिए मुस्लिम दलील और उसके विरोध में हिंदू दलील का उल्लेख करने के बाद इस बात पर विचार करना अनिवार्य है कि क्या पाकिस्तान के कोई विकल्प हैं। पाकिस्तान पर अपनी राय बनाते समय उसके विकल्पों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। या तो पाकिस्तान का कोई विकल्प नहीं है, या पाकिस्तान का विकल्प है, परन्तु यह पाकिस्तान से भी बदतर है। तीसरे हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि संबद्ध पार्टियों को पाकिस्तान या उसका विकल्प स्वीकार्य न हो तो उसके क्या परिणाम निकलेंगे। इस भाग में इन मुद्दों पर प्रभाव डालने वाले तथ्यों को निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत दिखाया गया हैः

1. पाकिस्तान का हिंदू विकल्प।

2. पाकिस्तान का मुस्लिम विकल्प।

3. विदेशों से सीख।