भागः II
पाकिस्तान के विरुद्ध हिंदू पक्ष
पाकिस्तान की इस योजना का विरोध करने वाले हिंदुओं की सोच के तीन कारण प्रतीत होते हैं। वे निम्नलिखित कारणों से इस योजना पर आपत्ति व्यक्त कर रहे हैंः 1. क्योंकि इससे भारत की एकता खंडित हो जाएगी।
2. क्योंकि इससे भारत की प्रतिरक्षा कमजोर होगी।
3. क्योंकि इससे सांप्रदायिक समस्या का समाधान नहीं हो सकेगा।
क्या इन आपत्तियों में कोई सार है? यह भाग इन आपत्तियों की वैधता की जांच-पड़ताल से संबंधित है।