2. तुच्छ प्रदर्शन - Page 44

तुच्छ प्रदर्शन

29

तार भेजें। तीन महीने में सभी अग्रिम राशि पूरी करने में सक्षम मद्रास से

बहुत अधिक धन की आशा न करें।य्

प्रस्ताव पारित किया जाता है कि तमिल, केरल, कर्नाटक तथा मद्रास के कुछ भाग को फिलहाल एक महीने के लिए 8,600 रुपए की राशि पेशगी प्रदान की जाए तथा भविष्य में दी जाने वाली पेशगी की राशि के लिए कार्यसमिति की दूसरी बैठक में मामला पेश किया जाए। (XX)

(II) कार्यसमिति ने बेजवाड़ा में 31 मार्च तथा 1 अप्रैल, 1921 को आयोजित बैठक में निम्नलिखित अनुदान स्वीकार किया µ

(3) संयुक्त प्रांत के प्रांतीय कांग्रेस के सेक्रेटरी पंडित मोतीलाल नेहरू को

कांग्रेस के प्रचार तथा धन एकत्र करने के लिए 6,000 रुपए की

एकमुश्त धनराशि दी जाए। (V)

(4) कांग्रेस अध्यक्ष, समस्त साथियों, कोषाध्यक्ष कार्यालय के कार्य का शेष

वर्ष का खर्चा पूरा करने के लिए 17,000 रुपए की राशि स्वीकृत की

जाए और उपरोक्त धन राशि में से तीन सौ रुपए प्रतिमास श्री सी.

राजगोपालाचारी को उनके सचिव और अध्यक्ष के स्टेनो-टाइपिस्ट के

खर्च के लिए दिए जाएं। (VII)

(5) 1,000 डॉलर की धनराशि श्री डी.वी.एस. राव, इंडिया होम रूल लीग

ऑफ अमरीका, 1400 ब्राडवे न्यूयार्क को तार द्वारा भेजी गई। (VIII)

(III) कार्य समिति ने अनुदानों के लिए प्राप्त सभी आवेदन-पत्रों का निपटारा करने हेतु अपने प्रस्ताव संख्या 18 के तहत अनुदान उपसमिति गठित की जिसमें श्री गांधी, पंडित मोतीलाल नेहरू और सेठ जमना लाल बजाज सदस्य थे। इस अनुदान उपसमिति ने अपनी बैठकों में निम्नलिखित अनुदान पास किए µ

(6) बिहार में स्वदेशी कार्य के लिए एक लाख रुपए का अनुदान और उसी

प्रयोजन के लिए चार लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया जाए। (I)

(7) 85,000 रुपए का ऋण सी.पी. (हिंदुस्तानी) प्रांतीय कांग्रेस कमेटी की

स्वदेशी के लिए दिया जाए। (II)

(8) यू.पी. में अकाल सहायता के लिए 25,000 रुपए दिए जाएं। (III)

(9) पंजाब प्रांतीय कांग्रेस कमेटी को अकाल सहायता के लिए तथा जगराव

स्कूल को 25,000 रुपए। (IV)