| l | ai | knd | Col4 | h; |
|---|
हमें हर्ष है कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाड्;मय के खंड 1 का हिन्दी तथा भारतीय भाषा जगत में व्यापक स्तर स्वागत हुआ था। इस कार्य में अनुवादकों, पुनरीक्षकों तथा संपादकों को अनेक संपादकीय एवं अन्य बाधाओं से गुजरना पड़ा। किन्तु हम समय-समय पर प्रखण्ड खंड देनें में सफल हुए।
प्रस्तुत खंड 2 (अंग्रेजी खंड 1 का उत्तरार्ध) आपके समक्ष प्रस्तुत है, जिसके विषय हैः साउथवरों कमेटी के समक्ष दिया गया साक्ष्य, संघ वनाम स्वतंत्रता, सांप्रदायिक गतिरोध और उसके समाधान के उपाय, राज्य और अल्पसंख्यक, भारत में छोटी जोतों की समस्या और उसका निवारण, श्री रसल की दृष्टि में सामाजिक निर्माण।
अनुवाद कार्य की कठिनाइयां भुक्तभोगी भली भांति जानते है। यदि एक पुस्तक के अनुवादकों की संख्या एक से अधिक हो तो पुनरीक्षक तथा संपादक को भाषाई एकरूपता लाने में और भी अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
हम कल्याण मंत्रालय तथा डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान के सभी संबंधित सहयागियों के आभारी हैं, जिन्होनें इस कार्य को यथासमय पूरा करने में हमारी सहायता की।
डॉ. श्यामसिंह शशि
प्रधान संपादक