डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा पूछे गए प्रश्न
309
डॉ. भीमराव अम्बेडकरः यह सच नहीं है कि इस प्रश्न में मांगी गई सूचना प्रत्येक गांव की वतन कार्यवाहियों से प्राप्य है।
माननीय श्री जे.एल. रियू : जो भी हो, मैं माननीय सदस्यों का ध्यान उस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहूंगा कि इस प्रश्न को बंबई प्रांत के प्रत्येक गांव में भेजा जाना चाहिए। सूचना को एकत्र करने में बहुत अधिक श्रम और समय लगेगा।
(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 20, पृ. 1065, 27 जुलाई 1927) स्थानापन्न महार वतनदार
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या सरकार यह बताने की कृपा करेगी कि —
(क) प्रांत के विभिन्न भागों के गांवों में वतनदार स्थानापन्न महारों की संख्या को
नियंत्रित करने के क्या कोई नियम हैं?
(ख) यदि हां, तो क्या वे उन्हें प्रकाशित करेंगे या उनका उल्लेख करेंगे?
माननीय श्री जे.एल. रियू : (क) और (ख) इस संबंध में कोई नियम नहीं है। स्थानापत्र महारों की नियुक्ति बंबई वंशानुगत कार्य अधिनियम की धारा 64 के प्रावधानों द्वारा नियंत्रित होती है।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या माननीय सदस्य को यह जानकारी है कि धारा 64 के अंतर्गत निर्णय लेना कलक्टर के ऊपर छोड़ा गया है, जिसका प्रयोग करते हुए वह स्थानापन्न महारों के संबंध में नियम बना सकता है?
माननीय श्री जे. एल. रियू : मुझे उसकी जानकारी है।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या माननीय सदस्य इससे अवगत हैं कि कुछ गांवों में सोलह महार वतनदार के रूप में कार्य कर रहे हैं?
माननीय श्री जे. एल. रियू : यदि माननीय सदस्य सूचना देते हैं तो मैं जांच करवाऊंगा।
(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 20, पृ. 1207, 27 जुलाई 1927) बदलापुर में उल्हास नदी पर पुल
डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या सरकार यह बताने की कृपा करेगी कि —
(क) क्या ठाणे जिला के बदलापुर में उल्हास नदी पर एक निम्नस्तरीय पुल के
निर्माण संबंधी प्रश्न पर अभी तक विचार-विमर्श पूरा नहीं हुआ है?
(ख) क्या कमिश्नर और कलक्टर की तद्विषयक रिपोर्टें समस्त पत्राचार सहित
परिषद-पटल पर रखी जाएंगी?
(ग) क्या वे इससे अवगत हैं कि एक निम्नस्तरीय पुल के स्थान पर वहां
उच्चस्तरीय पुल बनाना परमावश्यक है।
माननीय श्री जे.एल. रियू : (क) नहीं, लेकिन यह आशा की जाती है कि कोई