98 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
राज्य क्षेत्र
वे राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारंभ से ठीक पहले असम प्रांत, खासी राज्यों और असम जनजाति क्षेत्रों में समाविष्ट थे, असम राज्य क्षेत्र के भाग हैं।
वे राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारंभ से ठीक पश्चिम बंगाल प्रांत में समाविष्ट थे, पश्चिम बंगाल के भाग हैं।’’
श्री बी.के. दास (उड़ीसाः जनरल)ः हम उड़ीसा का नाम उत्कल रखना चाहते थे।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः आप एक संशोधन प्रस्तुत कर सकते हैं।
‘‘वे राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारंभ से ठीक पहले बंबई प्रांत के भाग थे और वे क्षेत्र जो भारत सरकार अधिनियम, 1935 की धारा 290क के अधीन पारित किए गए एक आदेश के अनुसरण में इस प्रकार से प्रशासन के अंतर्गत आने से पूर्व वे भाग जिन्हें उस प्रांत का भाग माना गया या अतिरिक्त प्रांतीय क्षेत्राधिकार अधिनियम, 1947 के अधिनियमों के अधीन उस प्रांत की सरकार द्वारा शासित होने से पूर्व इस क्षेत्र के भाग थे, इसके भाग होंगे।
अन्य राज्यों के प्रत्येक वे क्षेत्र उस प्रांत और क्षेत्रों के भाग बनेंगे जो इस संविधान के प्रारंभ से ठीक पहले उसके भाग थे और वे क्षेत्र जो भारत सरकार अधिनियम, 1935 की धारा 290क के अधीन पारित किए गए एक आदेश के अनुसरण में इस प्रकार से प्रशासन के अंतर्गत आने से पूर्व वे भाग जिन्हें उस प्रांत का भाग माना गया या अतिरिक्त प्रांतीय क्षेत्राधिकार अधिनियम, 1947 के अधिनियमों के अधीन उस प्रांत की सरकार द्वारा शासित होने से पूर्व इस क्षेत्र के भाग थे, इसके भाग होंगे।
भाग II
राज्यों के नाम
1. अजमेर
2. भोपाल
3. बिलासपुर