अनुभाग दो - प्रवर समिति द्वारा संशोधित तत्कालीन हिंदू संहिता सहित डॉ. अम्बेडकर द्वारा तैयार हिंदू संहिता विधेयक का प्रारूप - Page 370

टिप्पणी

सरकार जिन संशोधनों के बारे में प्रस्ताव रखना चाहती है। उनको सुस्पष्ट करने के लिए, संहिता में और अधिक संशोधन संबंधी सामग्री को इस पुस्तक के बायीं ओर दिया गया है। सुविधा की दृष्टि से ही प्रवर समिति द्वारा यथा संशोधित संहिता प्रारूप के वर्तमान प्रावधानों को दायीं ओर दिया गया है। जिन संशोधनों को वास्तव में सभा में रखा जाना है उन्हें बायीं ओर दिया गया है और उन्हें अधो-रेखांकित या पार्श्व-रेखांकित किया गया है। जिन भागों को छोड़ दिया गया है उन्हें तारांकित किया गया है_ और यदि पुस्तक का कोई भी पृष्ठ रिक्त है तो इसका तात्पर्य है कि या तो प्रवर समिति द्वारा प्रस्तुत संहिता में उससे संबंधित कोई प्रावधान नहीं है या फिर प्रवर समिति द्वारा प्रस्तुत संहिता का कोई भाग निकाल दिया गया है।