361
और धांदरी कलान जेलें तथा देलहोन थाने
की शंकर ओर हन जेलें तथा लुधियाना
तहसील के दाखा थाने की दाखा जेलें।
देलहोन लुधियाना तहसील के राजकोट थाने
और देलहोन थाने की पखोवाल और
अण्डलु जेलें (शंकर और हन जेलों
को छोड़कर
परिशिष्ट 33 की अनुसूची 3, 4 में मुद्रित।
प्रस्ताव अंगीकार किए गए।
माननीय अध्यक्षः इस सीमा तक राष्ट्रपति का आदेश संशोधित होता है। अब सूची संख्या 10 में संशोधन संख्या 2 और 3 को तथा अन्य सभी प्रस्तावों को जिन्हें पेश किया गया है वापस लेने की सभा की अनुमति मांगी जाए।
संशोधन सभा की अनुमति से वापस लिए गए।
चौधरी रणबीर सिंहः श्रीमन् इसमें एक लिपिकीय गलती है।
माननीय अध्यक्षः जैसा मैंने कहा, सभी तकनीकी और अन्य स्पष्ट गलतियों को माननीय विधि मंत्री के ध्यान में लाया जाए और उन्हें पारिणामिक संशोधनों के रूप में स्वीकार कर लिया जाए।
अब हम उत्तर प्रदेश के आदेश को लेते हैं।
उत्तर प्रदेश आदेश
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः श्रीमन्, स्वीकृत संशोधन इस प्रकार हैःµ
सूची 1µ पण्डित शिवचरण लाल का संशोधन संख्या 1
सूची 7µ श्री सी.डी. पाण्डे का संशोधन संख्या 2, भाग 1, 2, 3, 4, 5 और 6
श्री सोहन लाल और अन्यों का संशोधन संख्या 5 इस प्रतिस्थापन के अधीन कि स्तम्भ 1 में फ्बस्ती जिला (केन्द्रीय पूर्व)-सह-हसनपुर परगनाय् के स्थान पर फ्बस्ती जिला (केन्द्रीय पूर्व)-सह-गोरखपुर जिला पूर्वय् रखा जाए।
श्री सतीश चन्द्र का संशोधन संख्या 6 भाग 2
बापू गोपीनाथ और पं. बालकृष्ण शर्मा का संशोधन संख्या 9 इस शर्त के साथ कि कानपुर के सामने स्तम्भ 2 की प्रविष्टि में फ्चकेरी हवाई अड्डाय् के पश्चात् आई.ए. एफ. घरेलू कैम्पय् अंतःस्थापित किया जाए।