खण्ड - III अछूतों को भारत के राजनीतिक क्षितिज पर लाने और भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला रखने में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की भूमिका - Page 109

92 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

ख. लोक सेवा में भर्ती और पुलिस तथा सैन्य सेवा में सूचीकरण खोलने के मामले में उदारतापूर्ण व्यवहार।

ग. पंजाब में दलित वर्गों को उन्हें प्रदान किए गए पंजाब भूमि हस्तांतरण अधिनियम के प्राप्त होंगे।

घ. किसी कार्यपालक प्राधिकारी द्वारा हानिकारक कार्रवाई अथवा हित की अवहेलना के निवारण के लिए अपील का अधिकार गवर्नर अथवा गवर्नर-जनरल में निहित होगा।

ड. दलित वर्गों का प्रतिनिधित्व उपाबंध में वर्णित से कम नहीं होगा।

एंग्लो-इंडियन समुदाय के विशेष दावे

क. उप-समिति संख्या VIII (सेवाएं) स्वीकृत, इस आशय के दावों की उदार व्याख्या कि समुदाय की विषेष स्थिति को मानते हुए आजीविका का पर्याप्त स्तर बनाए रखने पर ध्यान देते हुए लोक रोजगार के दावों पर विशेष विचार किया जाना चाहिए।

ख. मंत्री के नियंत्रण के अधीन स्वयं अपने शैक्षणिक संस्थानों अर्थात् यूरोपीय शिक्षा को प्रशासित और नियंत्रित करने का अधिकार।

वर्तमान अनुदानों के आधार पर उदार और पर्याप्त सहायता-अनुदान और छात्रवृत्तियों का प्रावधान।

ग. धर्मजत्व तथा वंश के साक्ष्य की शर्त के बिना भारत में अन्य समुदायों के अधिकारों के समतुल्य जूरी के अधिकार और या तो किसी यूरोपीय अथवा भारतीय जूरी द्वारा विचारण की मांग करने का अभियुक्त व्यक्तियों का अधिकार।

यूरोपीय समुदाय के विशेष दावे

क. सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक कार्यकलापों में भारत में जन्मे व्यक्तियों के अधिकारों के समान अधिकार और विशेषाधिकार।

ख. आपराधिक मुकदमे की प्रक्रिया के संबंध में मौजूदा अधिकारों को बनाए