347
जाति परिसंघ को दलित वर्गों का समर्थन प्राप्त है बावजूद इसके कि सवर्ण हिंदुओं ने इसमें बहुत-सी बाधाएं डालने की कोशिश की। कांग्रेस को संतुष्ट करने और अपने स्वार्थ को साधने की चिंता में केबिनेट प्रतिनिधिमंडल ने गुप्त रुप में उन दलित वर्गों को नीचे धकेला है जिन्हें ये वर्षों से संरक्षण और सुरक्षा का वचन दे रहे थे। अनुसूचित जातियां डॉ. अम्बेडकर या श्री गांधी का अनुसरण करती है इस बारे में किसी भी निश्पक्ष अंतर्राष्ट्रीय अधिकरण के किसी भी निर्णय को मैं स्वीकारने को तैयार हूं। निश्चित रुप से केबिनेट प्रतिनिधि मंडल श्री गांधी के भंगी कॉलोनियों में ठहरने के नवीनतम करतब का शिकार नहीं हुआ है। बल्कि मैं यह कह सकता हूं कि यह सारी चीज़ श्री गांधी और केबिनेट प्रतिनिधिमंडल, विशेष रुप से सर स्टाफोर्ड क्रिप्स के बीच एक पूर्वव्यवस्थित मामला था।