74. 18/19.7.1942 यदि लोकतंत्र समाप्त होता है, तो यह हमारा विनाश होगा। - Page 271

250 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

राव बहादुर एन. शिवराज, अध्यक्ष ने सत्र को अगली सुबह 10 बजे तक स्थगित घोषित कर दिया और जैसे कि पहले ही घोषणा की जा चुकी थी, विषय समिति की बैठक उसी रात 9 बजे मोहन पार्क होटल के हाल में हुई।

विषय समिति की बैठक, 18 जुलाई, 1942

तीसरे अखिल भारतीय दलित वर्ग सम्मेलन की विषय समिति जिसमें सभी प्रतिनिधि शामिल थे, की बैठक मोहन पार्क होटल के हाल में रात 9 बजे हुई जिसमें अध्यक्ष राव बहादुर एन. शिवराज ने अध्यक्ष पद संभाला और संकल्पों के मसौदे पर विचार-विमर्श किया गया। चार घंटे तक चले सत्र के पश्चात विषय समिति ने सर्वसम्मति रूप से सम्मेलन के खुले सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले संकल्पों पर सहमति व्यक्त की।

19 जुलाई, 1942

अखिल भारतीय दलित वर्ग सम्मेलन का तीसरा सत्र राव बहादुर एन. शिवराज की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे पुनः प्रारंभ हुआ।

सम्मेलन के अनेक सदस्यों द्वारा विशेष रूप से लिखे गए गीतों के गायन के साथ कार्यवाही प्रारंभ हुई।

राव बहादुर एन. शिवराज ने कहा,

देवियो और सज्जनो,

‘‘मैं इस बात की घोषणा करना चाहता हूं कि विषय समिति इस सम्मेलन में पांच संकल्प प्रस्तुत करने के लिए राजी हो गई है। I से लेकर IV तक संकल्पों को एक प्रस्ताव के रूप में पहले लाया जाएगा और इसके पश्चात संकल्प V लाया जाएगा। अब मैं पहले चार संकल्प प्रस्तुत करने के लिए श्री बी. के. गायकवाड़, विधायक, नासिक (बंबई) को आमंत्रित करता हूं।’’

संकल्प प्रस्तुत करते समय श्री वी. के. गायकवाड़ ने कहा, श्रीमान अध्यक्ष महोदय, देवियो और सज्जनो मुझसे जिन संकल्पों को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है वे निम्नानुसार हैंः