135. 31.5.1952 देश का हित मेरे हृदय में सर्वोपरि है - Page 464

443

y Sf Vu
fy [k
z'kf Lr
Nk sM
iz'kfL Lr

पृष्ठ 15

कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क महानगर मे भीमराव रामजी अम्बेडकर एल.एल.डी. की प्रशस्ति में।

भारत में जन्मे और अत्यंत कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की : बम्बई विश्वविद्यालय से बीस वर्ष की आयु में बी0ए0 पास किया और विश्वविद्यालय में तीन वर्ष ग्रेजुएट विद्यार्थी रहे, राजनीति विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, तद्नंतर इन्स ऑफ कोर्ट एवं लंदन विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में डाक्टरेट उपाधि पाई, विगत तीन दशक से बैरिस्टर रहे। विश्वविद्यालय प्रोफेसर, विधान परिषद सदस्य, भारत के संविधान निर्माता, मंत्रिमंडल और राज्य परिषद के सदस्य, भारत के प्रमुख नागरिक, एक महान समाज सुधारक और मानव अधिकारों के सशक्त योद्धा।

इस विश्वविद्यालय में एतद् न्यासी मंडल द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मैं आपके सम्मानार्थ सहर्ष डाक्टर ऑफ लॉ की उपाधि प्रदत्त करता हूं जिसको प्राप्त करने का आप अधिकारी है और प्रमाण स्वरूप यह उपाधि दी जाती है।

5 जून, 1952

ग्रेयसन किर्क

उपाध्यक्ष एवं प्रोवोस्ट