33. अखंड भारत हमारा ध्येय है - अगस्त 1930 नागपुर - Page 198

181

कामटीपूरा, 5वां रस्ता

कैम्प पूना

फरवरी 1930

प्रतिष्ठा में

सैक्रेटरी

ऑल इण्डिया डिप्रेस्ड क्लासेस काँग्रेस

नागपूर

प्रिय महोदय,

आपको 1 फरवरी, 1930 के पत्र की प्राप्ति की सूचना में कहना चाहूंगा कि आप पत्र को पढ़कर बेहद खुश हुई कि आप लोग नागपुर में A.I.D.C . की ओर से सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं।

इस कांफ्रेंस के लिए योग्य व्यक्ति के होने के कारण डॉ. अम्बेडकर का नाम सुझाना चाहता हूं। और इसी के साथ ही डिप्रेस्ड क्लास का प्रतिनिधित्व करने के योग्य प्रतिनिधि के रूप में राऊण्ड टेबल कांफ्रेंस में डॉ. अम्बेडकर योग्य प्रतिनिधि हैं।

मैं सम्मेलन को सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की तथा हामरे छः करोड़ समाज बंधुओं के उत्थान के कार्य की सफलता की आशा व्यक्त करता हूं।

आपका

शिवराम जानबा काम्बले