HI/Volume_7 - Page 344

329

भाग II
बुद्ध अथवा कार्ल मार्क्स

डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर सोर्स मैटिरियल पब्लिकेशन कमेटी को ‘बुद्ध और कार्ल मार्क्स’ शीर्षक मूल अंग्रेजी निबंध की तीन प्रतियां बिखरे हुए टंकित पृष्ठों में मिली थीं, जिनमें से दो प्रतियों में स्वयं बाबासाहेब की लिखावट में संशोधन किए हुए थे। कमेटी द्वारा इन संशोधनों को अच्छी प्रकार देख-परख कर इस लेख में शामिल कर लिया गया है। निम्नलिखित आठ उप-शीर्षकों के अंतर्गत इस लेख को प्रस्तुत किया जा रहा हैः

1. बुद्ध का सिद्धांत

2. कार्ल मार्क्स का मौलिक सिद्धांत

3. मार्क्सवादी सिद्धांत का अस्तित्व

4. बुद्ध तथा कार्ल मार्क्स के बीच तुलना

5. साधना

6. साधनों का मूल्यांकन

7. किसके साधन अधिक प्रभावोत्पादक व अमोघ हैं? 8. राज्य की शिथिलता - संपादक