अठारहवीं पहेली: मनु का पागलपन या मिश्रित जातियों की उत्पत्ति की ब्राह्मणवादी व्यवस्था - Page 223

208 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

उशनस स्मृति के नाम इस प्रकार हैंः

संकर जाति का नाम पिता की जाति माता की जाति

  1. पुलक्ष शूद्र क्षत्रिय
  2. येकज पुलक्ष वैश्य
  3. चर्मकारक आरोग्य ब्राह्मण
  4. वेनुक सूत ब्राह्मण

बौधायन स्मृति में निम्नलिखित नाम जोड़े गएः

संकर जाति का नाम पिता की जाति माता की जाति

  1. क्षत्रिय क्षत्रिय वैश्य
  2. ब्राह्मण ब्राह्मण क्षत्रिय
  3. वेन वैदेहक अम्बष्ट
  4. श्वपाक उग्र क्षत्रिय

मनु की सूची में वशिष्ठ स्मृति में एक नाम जोड़ा गया हैः

संकर जाति का नाम पिता की जाति माता की जाति

वेन शूद्र क्षत्रिय

मनु. की सूची में याज्ञवल्क्य स्मृति में दो नाम जोड़े गए हैंः

संकर जाति का नाम पिता की जाति माता की जाति

  1. मुर्धवसिक ब्राह्मण क्षत्रिय
  2. महिष्य क्षत्रिय वैश्य