55. Obituaries reference—Demise of Dr. B. R. Ambedkar - Page 1000

PARLIAMENTARY DEBATES 981

I believe was the dominant characteristic of the complex

personality was the characteristic of being an indomitable

fighter, and it was that indomitable spirit which enable him

to triumph over personal disabilities which perhaps would

have crushed persons of less tenacious character.

We may not have agreed with his politics. Perhaps we did

not agree sometimes with the way that things were said by

him, but having heard from him the bitter personal disabilities

with which he was confronted from his earliest life, I would

not presume to judge the fact that perhaps in some respects

the iron had entered his soul and his bitterness to that

extent, if not justified, at least was understandable. There

is no doubt that Dr. Ambedkar started from the humblest

beginning, but his name will be writ large on the scroll of

Indian history, and I believe not only his community, but

that the country has reason to be proud of a very great son.

I would ask you to convey our condolences to his family.

श्री- काजरोलकर (बम्बई नगर-उत्तर-रक्षित-अनुसूचित जातियां) : अध्यक्ष महोदय, आज का दिन सम्पूर्ण भारत के लिये और विशेष करके हम हरिजनों के लिए बड़ा दुखद और अंधकार का दिन है । डा- बाबासाहेब अम्बेडकर भारत के बडे़ महान नेता थे और उन्होने देश की कई रूपों में सेवा की है । देश के वे महान नेता थे ही लेकिन हम हरिजनों के तो वे प्राण ही थे और हरिजन सदा उनके ट्टणी रहेंगे । उन्होंने जिन्दगी भर हरिजनों को उपर उठाने के लिए प्रयत्न किया और आज के दिन हरिजनों की जो अवस्था में सुधार हुआ है और हम कुछ ऊपर उठे है, उसका मुख्य श्रेय बाबासाहब को ही है । बाबासाहब का जन्म एक गरीब अछूत घराने में हुआ था और उनको अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने सफलतापूर्वक सारी कठिनाइयों का सामना किया और उन पर विजय पाई । उन्होंने जीवन भर इस अस्पृश्यता के कलंक को हिन्दु जाति के माथे पर से हटाने का प्रयत्न किया और अस्पृश्यता निवारण के लिये घोर संग्राम किया । आखिर उन्होंने यह निश्चय किया कि मेरा जन्म तो उस हिन्दू धर्म में हुआ लेकिन मैं ऐसे हिन्दू धर्म को जो कि अस्पृश्यता को मानता है, अपना धर्म नहीं मानूगा और हमने देखा कि उन्होंने अपनी यह प्रतिज्ञा पूरी भी की । भगवान से मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और मैं समझता हूं कि उनकी आत्मा को सच्ची और वास्तविक शांति तभी मिलेगी जब कि यह अस्पृश्यता का कलंक हिन्दू जाति से मिट जायेगा ।

Shri Gadgil (Poona Central): Normally after the Leader

of the house and my party has spoken, there is no justification

for me to speak, but I plead this justification that I had the

privilege of Dr. Ambedkar’s friendship for over 35 years. He was