3. महाराष्ट्र : एक भाषावार प्रांत - Page 139

122 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

महाराष्ट्र का क्षेत्रफल और उसकी जनसंख्या

  1. अगले पृष्ठ पर दी गई सारणी में महाराष्ट्र प्रांत संबंधी जो आंकड़े दिए गए हैं, वे उसके दो रूपों से संबंधित हैं :

(1) संक्षिप्त रूप, और (2) विस्तृत रूप। विस्तृत रूप से तात्पर्य यह है कि यदि सभी मराठी - भाषी क्षेत्रों को मिलाकर एक प्रांत बना दिया जाए, तब तो महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 1,33,466 वर्ग मील हो जाएगा और तब उसकी कुल जनसंख्या होगी 2,15,85,700, संक्षिप्त रूप से तात्पर्य यह है कि एक क्षण के लिए मान लो, अन्य राज्यों के मराठी - भाषियों की जनसंख्या और उनके क्षेत्रफल को छोड़ दिया जाए, तब भी प्रस्तावित महाराष्ट्र प्रांत का क्षेत्रफल 84,151 वर्ग मील होगा और उसकी जनसंख्या 1,54,33,400 होगी।

महाराष्ट्र का राजस्व

  1. महाराष्ट्र प्रांत के राजस्व के बारे में यह अनुमान लगाया गया है कि कराधान की वर्तमान दरों को ध्यान में रखते हुए संक्षिप्त महाराष्ट्र प्रांत का कुल वार्षिक राजस्व लगभग रु. 25,61,51,000 होगा।

महाराष्ट्र के अन्य प्रांतों से तुलना

  1. अमुक आकार वाला, अमुक जनसंख्या वाला और अमुक राजस्व वाला प्रांत सक्षम माना जा सकता है या नहीं, यह जानने के लिए उसकी तुलना कुछ राज्यों से की जा सकती है। इसके लिए मैं नीचे आकार और जनसंख्या की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमरीका के पहले, अर्थात् सबसे बड़े और सैंतालीसवें, अर्थात् सबसे छोटे राज्य के आंकड़े प्रस्तुत कर रहा हूं :

राज्य­ क्षेत्रफल­

Col1 Col2

राज्य­

पहला टैक्सास­ 2,67,339­

सैंतालीसवा डेलावेयर­ 2,057­

jkT;­ { ks=Qy­ Col3
jkT;­
{

पहला न्यूयार्क­ 1,26,32,890­

सैंतालीसवां व्योमिंग­ 2,57,108­