104 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(1) महाराष्ट्रीय,
(2) आंध्र के ब्राह्मण,
(3) द्रविड़ (मूल) ब्राह्मण,
(4) कर्नाटक के ब्राह्मण, और
(5) गुर्जर।
अब हम देखेंगे कि पंच-द्रविड़ों की प्रत्येक उप-शाखा का कितनी जातियों और उप-जातियों में विखंडन हो गया है।
1. महाराष्ट्रीय ब्राह्मण
महाराष्ट्रीय ब्राह्मणों की निम्नलिखित जातियां और उप-जातियां हैंः
(1) देशस्थ, (2) कोंकणस्थ, (3) कर्हद, (4) कण्व, (5) मध्यन्दिन, (6) पाढ्य, (7) देवरुख, (8) पलाश, (9) करवंत, (10) तिर्गुल, (11) जवाल, (12) अभीर, (13) सावश, (14) कस्तर, (15) कुंडा गोलक, (16) रंडा गोलक, (17) ब्राह्मण-जाइस, (18) सोपार, (19) खिस्ती, (20) हुसैनी, (21) कलंकी, (22) मैत्रायानी, (23) वरदी-मध्यन्दिन यजुर्वेदी, (24) वरदी-मध्यन्दिन ट्टग्वेदी, और (25) झाडे।
शनवियों का नौ और उप-जातियों में विभाजन को गया हैः
(26) नर्वन्कर, (27) किलोस्कर, (28) बर्देश्कर, (29) कुदालदेष्कर, (30) पेडनेकर, (31) भालवेकर, (32) कुशस्थली, (33) खडापे, और (34)
खाजुले।
2. आंध्र के ब्राह्मण
आंध्र के ब्राह्मणों की निम्नलिखित जातियां और उप-जातियां हैंः
(1) वर्णासालू, (2) कमारुकुबी, (3) कराणाकामुल, (4) मध्यन्दिन, (5) तैलंग, (6) मुराकानाडू, (7) आराध्य, (8) याज्ञवलक्य, (9) कसारानाडू, (10) वेलंडू, (11) वेन्गिनाडू, (12) वेडिनाडू, (13) सामवेदी, (14) रामानुजी, (15) मध्यवाचारी, और (16) नियोगी।
3. तमिल ब्राह्मण
उनकी निम्नलिखित जातियां हैंः