4. स्वर्ण मानक की ओर - Page 186

स्वर्ण मानक की ओर

171

को रोकने के लिए फ्रांस ने वही उपाय अपनाया जो लार्ड ओवरस्टोन का उपाय था और चांदी के सिक्के बनाना स्थगित करने से उनका सोना प्रचलन से बाहर होने से बच गया। यदि चांदी के निर्गम पर कोई प्रतिबंध न लगाया जाता तो सोना निश्चय ही प्रचलन से बाहर हो जाता।

इसलिए ही यह तर्क देना गलत होगा कि भारत सरकार द्वारा जिस योजना का विचार किया गया और जिसे फाउलर समिति द्वारा अनुमोदित किया गया और जो फ्रांसीसी प्रणाली के समान थी, वह योजना उन्हीं सिद्धांतों पर आधारित थी जो इंगलिश मुद्रा प्रणाली को नियंत्रित करते थे। जेवोन्स के मतानुसार ये सिद्धांत स्वस्थ वित्तीय विधि निर्माण के स्मारक थे।