6. विनिमय मानक की स्थिरता - Page 210

विनिमय मानक की स्थिरता

195

कमीशन ने इन तर्कों के आधार पर अपना मामला या केस नहीं बनाया। जिस मुख्य कारक पर इसने भरोसा किया वह यह था कि मुद्रा प्रणाली रुपयों की विनिमय दर स्वर्ण के साथ एक निश्चित दर पर बनाए रख सकी। ख्1, इसलिए कमीशन ने विनिमय प्रतिमान के पक्ष में जो दावा किया, हमें उसकी जांच करनी चाहिए। तालिका XVIII में दिए गए आंकड़ों से इस प्रश्न पर पर्याप्त रोशनी पड़ती है। यदि एक क्षण के लिए यह मान लिया जाए कि कमीशन द्वारा अपनाई गई कसौटी ठीक है, तब क्या उल्लिखित आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि रुपये ने अपना स्वर्ण मूल्य बनाए रखा? कमीशन की संकीर्ण दृष्टि से भी यह कहना कि इसे निस्संदेह सफलता मिली है, यदि नहीं, तो जरूरत से अधिक विश्वास प्रगट करने के समान जरूर है।

जून, 1893 और जनवरी, 1917 के स्वर्ण के रूप में रुपये की दर 1=7.53344 ट्राय ग्रेन शुद्ध सोना आंकी गई थी। उस दर से एक पौंड (सॉवरेन) 15 रुपये के बराबर होना चाहिए। तब ‘बार गोल्ड 100 टच’ सोने की टकसाली दर 23 रुपए 14 आने 4 पाई प्रति तोला (अर्थात् 130 ग्रेन) बैठती है जो लंदन की 1 शिलिंग 4 पैंस होनी चाहिए और स्वर्ण के आयात की दृष्टि से 1 शिलिंग 4.125 पैंस और निर्यात की दृष्टि से 1 शिलिंग 3.906 पैंस होनी चाहिए।

स्वर्ण में रुपये के मूल्य की दर से रुपये की स्थिरता का सर्वेक्षण किया जाए तो उससे पता चलेगा कि जब टकसाल बंद की गई तबसे 1898 तक रुपया अपनी सममूल्य दर से काफी कम था। विनिमय दर या स्वर्ण के मूल्य या पौंड के रूप में रुपये का 25 से 30 प्रतिशत तक मूल्य ”ास हुआ। यह मूल्य ”ास इतना अधिक था कि जब रुपये का मूल्य स्वर्ण से स्थिर नहीं किया गया, तब सरकार के सामने आने वाली कठिनाइयां दुगुनी हो गईं। कौंसिल बिल की बिक्री कर होम ट्रेजरी की वित्त व्यवस्था करना लगभग असंभव हो गया। ख्2, भारत सचिव ने अपने आपको बड़ी उलझन में पाया। यदि सममूल्य से कम पर बिक्री की जाती तो उसकी इस कारण आलोचना होती कि यह विनिमय दर में स्थिरता लाने की नीति के क्षेत्र में पराजय के समान होती। यदि बाजार की दरों पर बिक्री न की जाती तो उसमें ट्रेजरी के खाली होने का खतरा पैदा हो जाता। भारत सरकार ने सुझाव दिया कि सचिव को या तो न्यूनतम दर निर्धारित कर देनी चाहिए या बाजार में लाने वाले बिलों की अधिकतम मात्रा निर्धारित कर देनी चाहिए। सैक्रेटरी ऑफ स्टेट ने ये दोनों ही बातें नहीं मानी परंतु यह मान लिया कि निकालने वाली राशि कम कर देंगे ताकि विनिमय दर जरूरत से ज्यादा घटने न पाए। टकसाल बंदी के पहले वर्ष में सैक्रेट्री ऑफ स्टेट ने सबसे कम धन निकाला जैसा कि नीचे की सारणी से स्पष्ट हैःµ

  1. रिपोर्ट, पृष्ठ 18 और 20

  2. देखें 1894 की कामन्स पेपर 7, ईस्ट इंडिया (करेंसी एंड सेल ऑफ बिल्स)