6. विनिमय मानक की स्थिरता - Page 268

विनिमय मानक की स्थिरता

253

इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जो सिद्धांततः और इतिहास द्वारा भी सिद्ध हो चुके हैं कि रुपये ने काफी समय तक अपना स्वर्ण मूल्य बनाए रखा है, किसी को घबराकर यह नहीं मान लेना चाहिए, कि विनिमय मानक एक स्थिर या स्थायी मानक है। इस तथ्य को स्वीकार करने से, ऊपर जो कुछ कहा गया है, वह बिल्कुल बेमानी नहीं हो जाती। क्योंकि हमारा तो कहना यह है कि दीर्घ अवधि में मुद्रा का सामान्य मूल्य ”ास, स्वर्ण के रूप में अपना विशिष्ट मूल्य ”ास लाएगा ही। जब हम यह मान कर चलते हैं_ कि यदि हमारे सामने वह स्थिति भी आ जाए जब मुद्रा का विशिष्ट मूल्य ”ास नहीं हुआ, हम अपने इस मत से पीछे नहीं हट सकते कि सर्वोत्तम मुद्रा प्रणाली वही है जिसमें लेखा की इकाई के सामान्य मुद्रा ”ास पर रोक लग सके। विनिमय मानक में नियंत्रण लाने वाला ऐसा कोई प्रभावकारी असर नहीं है। इसका स्वर्ण रिजर्व जो मूल्य-”ास लाने पर नियंत्रण रखने का साधन है, वास्तव में वही मूल्य ”ास का प्रत्यक्ष कारण होता है। फिलहाल इस समय मूल्य ”ास न होना, महज एक उल्लेखनीय और रोचक घटना मात्र ही है। इससे यह समझना कि विनिमय मानक सुरक्षा प्रदान करता है, अपनी पोल खोल देने के समान है क्योंकि देर-सवेर स्वप्नों की दुनिया में रहने वालों को इसका फल भुगतना ही पड़ेगा।