परिशिष्ट - 19
अनुपूरक सांप्रदायिक पंचाट ख्1,
फ्तत्पश्चात केंद्र अनुपूरक सांप्रदायिक पंचाट में संप्रदायों, विशेष रूप से मुस्लिम संप्रदाय, के प्रतिनिधित्व का प्रश्न आता है। इस बारे में मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं और मैंने पहले भी अप्रत्यक्ष रूप से कहा है कि सरकार यह मानती है कि संघीय केंद्र में मुस्लिम संप्रदाय का 33.1/3 प्रतिशत प्रतिनिधित्व होना चाहिए। जहां तक भारतीय भारत का संबंध है, इसे प्रभावित संप्रदायों और रजवाड़ों के बीच व्यवस्था पर छोड़ दिया जाना चाहिए, लेकिन जहां तक इस प्रश्न पर ब्रिटिश सरकार की भूमिका का संबंध है, हम स्थानों के भावी आवंटन के बारे में उन पक्षों के बीच व्यवस्था के लिए यथासंभव किसी भी समय अपने प्रभाव का उपयोग करेंगे।य्
- महामहिम की सरकार के सांप्रदायिक पंचाट (परिशिष्ट 18) में केंद्र सरकार में 33.1/3 प्रतिशत प्रतिनिधित्व
के मुस्लिम दावे के बारे में कोई निर्णय नहीं दिया गया है। इस दावे पर महामहिम की सरकार के इस
निर्णय की घोषणा 24 दिसम्बर, 1932 को सेक्रेटरी ऑफ-स्टेट फॉर-इंडिया ने तीसरे गोलमेज सम्मेलन
में अपने वक्तव्य के दौरान की थी।