परिशिष्ट - Page 475

466 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

  1. स्थानीय निकायों के लिए चयन अथवा सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के संबध में किसी व्यक्ति का दलित वर्गों से संबंधित होना कोई अयोग्यता नहीं होगी। सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए यथानिर्धारित शैक्षिक योग्यताओं के तहत, इनके संबंध में दलित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
  2. प्रत्येक प्रांत में शैक्षिक अनुदान में से दलित वर्गों के सदस्यों को शैक्षिक सुविधाएं प्रदान किए जाने के लिए समुचित धनराशि नियत की जाएगी।