4. एकता का विघटन - Page 65

56 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

साइमन कमीशन ने कहा था कि भारत की रक्षा समस्या का एक विशिष्ट पहलू यह है कि कुछ विशेष इलाके ऐसे हैं जहां से भारतीय सेना की भरती होती है और अन्य ऐसे इलाके हैं जहां से भरती बिल्कुल नहीं होती या न के बराबर होती है। निम्नलिखित सारणी में साइमन कमीशन की रिपोर्ट से जो आंकड़े दिए गए हैं, उनसे प्राप्त तथ्यों से निस्संदेह भारत की रक्षा में रुचि लेने वाले भारतीयों को आशातीत आश्चर्य होगाः

क्र. सं. भरती के क्षेत्र भरती किए गए सैनिकों की संख्या

  1. उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत 5,600
  2. कश्मीर 6,500
  3. पंजाब 86,000
  4. बलूचिस्तान 300
  5. नेपाल 19,000
  6. संयुक्त प्रांत 16,500
  7. राजपूताना 7,000
  8. सेंट्रल इंडिया (मध्य भारत) 200
  9. बम्बई 7,000
  10. मध्यप्रांत 100
  11. बिहार और डड़ीसा 300
  12. बंगाल कुछ नहीं
  13. आसाम कुछ नहीं
  14. बर्मा 3,000
  15. हैदराबाद 700
  16. मैसूर 100
  17. मद्रास 4,000
  18. विविध 1,900

योग 1,58,200