6. एक झूठा दावा - Page 192

एक झूठा दावा

177

है वह हिंदुओं का नामजद किया होता है। यही कारण है जिसकी वजह से श्री गांधी संयुक्त निर्वाचन-प्रणाली को ही बहुत पसंद करते हैं।

मुस्लिम लीग जो दिनोंदिन शक्तिशाली होती जा रही है, के विषय में अधिक चर्चा है। परंतु बहुत कम लोग समझ पाते हैं। कि इसका मुख्य कारण उनकी पृथक निर्वाचक व्यवस्था का होना है। मुसलमान लोग कांग्रेस की धमकियों और उनके कुचक्रों से बचे हुए हैं, परंतु अस्पृश्य नहीं। वे कांग्रेसी धन, कांग्रेसी वोटों और कांग्रेसी प्रचार के भंवर में फंस जाते हैं। परंतु कुछ अस्पृश्यों ने इससे दूर रहकर बिना धन स्रोत के पार्टीतंत्र तथा अनेक प्रकार की चुनाव कठिनाइयों को पार करते हुए, जो विजय पाई वह कांग्रेस पर उनकी विजय और उनकी स्वतंत्रता को बनाए रखने की प्रतीक है।