368 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(1) अनुसूचित जातियों को हिंदुओं के गांवों तथा अपने वर्तमान गांवों
से हटा कर स्वतंत्र रूप से हिंदुओं से अलग बसाया जाए।
(2) अनुसूचित जातियों की नई बस्तियां बसाने के लिए संविधान द्वारा
एक आवास आयोग का निर्माण करने की व्यवस्था की जाए।
(3) समस्त कृषि योग्य सरकारी भूमि तथा और भी भूमि जो कृषि
योग्य बनाई जाए उपरोक्त आयोग को दे दी जाए जिस पर अस्पृश्यों की
बस्तियां बसाई जा सकें।
(4) अनुसूचित जातियों को बसाने की योजना को पूरा करने के लिए
संविधान द्वारा उपरोक्त आयोग को भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अंतर्गत निजी
मालिकों से नई भूमि प्राप्त करने और खरीदने का अधिकार दिया जाए।
(5) संविधान में यह व्यवस्था की जाए कि केंद्र सरकार आवास आयोग
को इस कार्य के लिए कम-से-कम पांच करोड़ रुपये प्रतिवर्ष स्वीकार
किया करेगी।
संकल्प संख्या - 12
भारतीय परिगणित जाति संघ की कार्य समिति सर्वसम्मति से डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के नेतृत्व में अपना पूर्ण विश्वास प्रकट करती है और उन्हें यह अधिकार प्रदान करती है कि कार्य समिति तथा अनुसूचित जातियों की ओर से वह यथा-समय तथा आवश्यकतानुसार अन्य राजनीतिक दलों अथवा उनके नेताओं से बातचीत करें।