परिशिष्ट
397
उन्हें आश्वस्त किया कि मैं कार्यसमिति के सदस्यों को समझाऊंगा और उनके प्रस्तावों के स्वीकार करने के कारण बताऊंगा और मुझे इसमें संदेह नहीं कि यदि दोनों पक्ष अपने क्षेत्र का सही प्रतिनिधित्व करें और उनका साझा लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता हो तो ठीक बात बन सकती है।
मैं यहीं समाप्त करता हूं और कार्यसमिति आगे कारवाई करेगी। यह बात कांगे्रस के सदस्यों पर निर्भर करती है कि वे लम्बित मामलों पर अपना विचार प्रकट करें।