2. तुच्छ प्रदर्शन - Page 48

तुच्छ प्रदर्शन

33

(51) गुजरात में डिप्रेस्ड क्लासेस में शिक्षा प्रसार के लिए अंत्यज

कार्यालय अहमदाबाद को 5,000 रुपए। (V)

(52) हैदराबाद दक्कन के मौलवी बदरुल हसन को मुख्यतया खद्दर कार्य

के लिए 40,000 रुपए ऋण के रूप में। (VI)

(53) नेशनलिस्ट जनरल लिमिटेड को फ्इंडेपेंडेंटय् पत्र पुनः आरंभ करने

तथा उसे कांग्रेस कार्यक्रम के अनुरूप चलाने के लिए 25,000 रुपए

बशर्ते कि ऋण दी गई राशि के बराबर कंपनी की संपत्तियों पर

स्वामित्व रहे। (XIX)

(V) 12, 13, 14 व 15 मई, 1922 को बंबई में आयोजित बैठकों में वर्विंQग कमेटी द्वारा निम्नलिखित अनुदान स्वीकृत किए गए -

(54) अंत्यज कार्यालय अहमदाबाद को पहले ही स्वीकृत 5,000 रुपए

के अतिरिक्त 17,381 रुपए। (X)

(55)  प्रस्ताव पारित किया जाता है कि शाहदरा डिप्रेस्ड क्लासेज

सेटलमेंट के लिए 1,25,000 रुपए के पंजाब प्रांतीय कांग्रेस

कमेटी के आवेदन पत्र पर तब तक विचार नहीं किया जाएगा

जब तक कि वर्विंQग कमेटी इस बात से संतुष्ट न हो जाए कि

योजना आरंभ करने के लिए स्थानीय साधनों से पर्याप्त मात्रा

में धन एकत्र कर लिया गया है और इस प्रकार आरंभ की गई

योजना भली प्रकार कार्य कर रही है। (XI)

(56) प्रस्ताव पारित किया जाता है कि अहमदनगर डिप्रेस्ड क्लासेज

होम के लिए 5,000 रुपए निर्धारित किए जाएं और कि इस

धन को देने की तब सिफारिशें की जाएं जब कि वर्विंQग कमेटी

इस बात से संतुष्ट हो जाए कि होम ने स्थानीय साधनों द्वारा

सुचारू रूप से कार्य करना आरंभ कर दिया है। (XII)

(57) मद्रास में डिप्रेस्ड क्लासेस कार्य के लिए 10,000 रुपए निर्धारित

किए जाएं जैसा कि श्री निवास आयंगर ने आवेदन किया है

और वह राशि तब दी जाए जब आवेदन पत्र प्रांतीय कांग्रेस

कमेटी के माध्यम से इस कमेटी को भेजा जाए और कमेटी

इस बात से संतुष्ट हो जाए कि उतनी ही धनराशि स्थानीय

संसाधनों से जुटा ली गई है। (XIII)