32 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(ख) वर्ष 1922 में स्वीकृत अनुदान
(I) 17 जनवरी, 1922 को बंबई में आयोजित बैठक में वर्विंQग कमेटी द्वारा
स्वीकृत किए गए अनुदान µ
(42) संयुक्त प्रांत, प्रांतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 50,000 रुपए के लिए आवेदन
पत्र पहले ही स्वीकृत किया गया और स्वदेशी कार्य के लिए 2 लाख
रुपए की और अधिक अनुदान राशि के लिए आवेदन अंतिम निपटान
के लिए महात्मा गांधी के पास भेजा जाए। (IV)
(43) 50,000 रुपए की स्वीकृत अनुदान राशि में से 25,000 रुपए प्रेषित
करने हेतु असम प्रांतीय कांग्रेस कमेटी का आवेदन पत्र अंतिम निपटान
के लिए महात्मा गांधी के पास भेजा जाए। (VI)
(II) 26 फरवरी, 1922 को दिल्ली में आयोजित बैठक में वर्विंQग कमेटी द्वारा स्वीकृत अनुदान µ
(44) महात्मा गांधी द्वारा तैयार विदेशी योजना पर प्रारंभिक व्यय के लिए
10,000 रुपए। (I)
(45) चालू वर्ष के दौरान कार्यालय खर्च के लिए 14,000 रुपए। (IV)
(III) 17 व 18 मार्च, 1922 को अहमदाबाद में हुई बैठकों में वर्विंQग कमेटी द्वारा स्वीकृत अनुदान µ
(46) खद्दर का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने तथा उसके विपणन की व्यवस्था
करने के लिए 3,00,000 रुपए। (I)
(47) संयुक्त प्रांत, प्रांतीय कमेटी के लिए पहले से स्वीकृत 50,000 रुपए
में से 10,000 रुपए दिए गए। (IX)
(48) केरल प्रांतीय कमेटी को कांग्रेस का सामान्य काम करने के लिए 5,000
रुपए जो मालाबार में सहायतार्थ स्वीकृत, 48,000 रुपए की धनराशि
में से कम किए जाएंगे तथा 84,000 रुपए में से और 20,000 रुपए
राहत कार्य के लिए भेजे जाएं। (X)
(49 रोहतक एंग्लो वर्नाक्युलर स्कूल को 10,000 रुपए। (XI)
(50) आंध्र प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि श्री टी. प्रकाशम को सुपुर्द
किए गए जिलों (सेडेड डिस्ट्रिक्ट्स) में अकाल राहत कार्य के लिए
25,000 रुपए की राशि में से 10,000 रुपए दिए जाएं। (XII) य्
(IV) 20, 21 और 22 अप्रैल, 1922 को कलकत्ता में आयोजित बैठकों में वर्विंQग कमेटी द्वारा स्वीकृत अनुदान µ