21
ऽश्रम सदस्य की झरिया की
कोयला-खानों की यात्रा
श्रम सदस्य माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर, श्रम विभाग के सचिव माननीय श्री एच. सी. प्रायर और भारत सरकार के श्रम कल्याण सलाहकार श्री आर. एस. निंबकर ने हाल ही में धनबाद की यात्रा की ताकि कोयला-खानों में काम की परिस्थितियों का अध्ययन किया जा सके। धनबाद में आवास के दौरान उन्होंने नियोक्ताओं और कर्मचारियों से विचार-विमर्श किया तथा कोयले के उत्पादन की वृद्धि और कोयला-क्षेत्रों में श्रमिकों के अभाव से उत्पन्न स्थिति से निपटने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की।
महिलाओं को फिर से जमीन के नीचे काम करने की अनुमति दिए जाने के साथ, कोयला मजदूरों को दी जाने वाली रियायतों और कोयला क्षेत्रों में कल्याण संबंधी परिस्थितियों के सुधार का प्रश्न और भी महत्वपूर्ण बन गया है। मालूम हुआ है कि केंद्र सरकार श्रमिकों को खाद्यान्न और अन्य रियायतें उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही कदम उठा रही है। बंगाल में अपर्याप्त खाद्यान्न की सप्लाई से उभरती कठिनाइयों और मजदूरों को बंगाल और बिहार दोनों में ही अपर्याप्त रियायतों के बारे में कुछ समय से श्रम विभाग में विचार किया जा रहा है।
इस प्रश्न पर हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित कोयला सम्मेलन में विचार-विमर्श किया गया और समझा जाता है कि धनबाद में श्रम-सदस्य के ठहरने के समय इस उद्योग के बारे में आगे विचार किया गया।
ऽ इंडियन इन्फॉर्मेशन, 15 दिसम्बर, 1943, पृष्ठ 336