32. स्थायी श्रम समिति में मजदूर संघों की मान्यता पर विचार - Page 191

166 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

समिति में इस बात पर भी विचार हुआ कि सभी मालिकों को नोटिस जारी किया जाए अथवा केवल उनको जिनके यहां 10 या इससे अधिक मजदूर हैं। समिति के सदस्यों को, नियमों का प्रारूप और आंकड़े एकत्र करने के प्रारूप भी दिखाए गए।

कपड़ा मिलों का दौरा

बैठक के पश्चात डॉ. बी. आर. अम्बेडकर और स्थायी श्रम समिति के सदस्य सर श्री राम के नियंत्रण पर दिल्ली क्लाथ मिल देखने गए जहां उन्होंने विभिन्न उत्पादन प्रक्रियाओं को देखा और प्रबंधकों द्वारा चलाए जा रहे श्रम कल्याण कार्यों को भी देखा। सर श्री राम इस दल के साथ मजदूरों के क्वार्टरों में भी गए जहां उन्होंने स्वच्छता प्रबंधों, पेय जल तथा स्नान सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। कर्मचारियों की बस्ती में एक स्कूल है, एक दवाखाना है और एक पुस्तकालय है जिसमें रेडियो सैट लगा हुआ है। उससे तब आकाशवाणी, दिल्ली से फिल्मी गीत सुनवाया जा रहा था।

इस दल ने एक तरणताल भी देखा जिसमें नौसिखियों से लेकर दक्ष तैराक तक तैर सकते हैं। कर्मचारी खेल क्लब में उस समय कबड्डी खेली जा रही थी। साथ ही में एक श्रमिक मंडप था जहां समय-समय पर श्रमिक ऐतिहासिक और दूसरे नाटक खेलते हैं।

केंद्र सरकार प्रांतीय सरकारों, देसी रियासतों, अखिल भारतीय उद्योगपति संगठन, एम्पलाइज फेडरेशन आफ इंडिया, भारतीय मजदूर कांग्रेस, इंडियन फेडरेशन आफ लेबर और मालिकों तथा श्रमिकों के निम्नलिखित प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लियाः-

माननीय श्री एच. सी. प्रायर, श्रम विभाग के सचिव और श्री एस. लाल, संयुक्त सचिव (केंद्र सरकार), सरदार बहादुर ईशर सिंह, श्रम आयुक्त, नागपुर और श्री सी. के. विजयराघवन, आई.सी.एस. श्रमायुक्त, मद्रास (मद्रास, मध्य प्रांत और बरार), श्री एस. वी. जोशी, श्रमायुक्त, और वी. पी. केनी, सहायक-श्रमायुक्त (बंबई), श्री ए. हयुघेस, आई. सी. एस. श्रमायुक्त, बंगाल, श्री जे. ई. पेडली, आई. सी. एस., श्रमायुक्त (संयुक्त प्रांत), श्री एम. एच. महमूद, निदेशक, उद्योग, पंजाब और श्री पी.के. कौल, आई.सी.एस., सचिव, बिजली और उद्योग विभाग पंजाब (पंजाब, सिंध और उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत), श्री एस. रामचन्द्र, पिल्लई, श्रम उपायुक्त, असम और विकास निदेशक तथा मुख्य कारखाना निरीक्षक, (असम और उड़ीसा), श्री के.एस. श्रीकांतन, उद्योग निदेशक, इंदौर, श्री बी.एस. देसाई, उप-निदेशक श्रम, बड़ौदा और श्री एन.डी. गुप्त, श्रम अधिकारी, ग्वालियर (बड़ौदा, इंदौर और ग्वालियर रियासत), श्री ई. आई. चाको, उद्योग निदेशक और श्रमायुक्त, त्रावणकौर श्री एम. ए. मिर्जा,