वाइसराय की कौंसिल में श्रम-सदस्य के रूप में नियुक्ति - Page 25

o kbl j k;
dkSa fl y
J e &l nL;
के रूप में नियुक्ति

डॉ. अम्बेडकर ने 20 जुलाई, 1942 को वाइसराय की कौंसिल में श्रम-सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें श्रम विभाग का कार्य सौंपा गया। इस संबंध में सम्राट के कार्यालय से जारी किए गए नियुक्ति-पत्र को नीचे उद्धत किया जा रहा है - संपादक।

जार्ज आर-1

ईश्वर की महान अनुकम्पा से ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड और समुद्र पार के ब्रिटिश साम्राज्य के आस्था के रक्षक भारत के सम्राट जार्ज षष्ठम द्वारा -

हमारे विश्वासपात्र एवं प्रिय भीमराव रामजी अम्बेडकर, डॉक्टर ऑफ साइंस और बार-एट-ला को।

अभिवादेन!

हम अपने इस आदेश-पत्र (वारंट) और हस्ताक्षरयुक्त मैनुअल के जरिए आप अर्थात भीवराव रामजी अम्बेडकर को अपने प्रसाद पर्यन्त भारत के गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त करते हैं।

( II ) और हम एतद्द्वारा आपको नियुक्त करते हैं कि जैसे ही आप कार्यभार ग्रहण करेंगे हमारा यह आदेश-पत्र (वारंट) प्रभावी हो जाएगा।

हमारे सेंट जेम्स, स्थित कार्यालय (कोर्ट) से आज लार्ड क्राइसट के एक हजार नौ सौ बयालीसवें वर्ष और हमारे शासन के छठे वर्ष के जुलाई मास के इस नौवें दिन जारी किया गया।

महामहिम के आदेश से

ह. एल. एस. एमेरी

ऽ खैरमौड सी. बी. डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मराठी जीवन चरित्र) खंड 9, 1987, पृष्ठ 113

(महाराष्ट्र राज्य साहित्य संस्कृति मंडल, बंबई द्वारा प्रकाशित)

डॉ. अम्बेडकर को दिनांक 21 जुलाई, 1941 की सरकारी सूचना के द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का

सदस्य पहले ही नामनिर्दिष्ट किया जा चुका था।