204 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ii) प्राथमिक निर्वाचन और अंतिम निर्वाचन के परिणामों की तुलना करने से (देखें,
चौथी माला की सारणियां) ज्ञात होगा कि अंतिम निर्वाचन में जीतने वाला
अनुसूचित जाति का उम्मीदवार वह था, जो प्राथमिक निर्वाचन में असफल
रहा। यदि प्राथमिक निर्वाचन को अंतिम मान लिया जाए और निर्वाचन - क्षेत्र
को एकल - सदस्य निर्वाचन - क्षेत्र मान लिया जाए।
(iii) सवर्ण हिन्दुओं और अनुसूचित जातियों की मतदाता संख्या में बहुत बड़े
असंतुलन की वजह से - यह असंतुलन वयस्क मताधिकार में भी समाप्त
नहीं होगा - संयुक्त निर्वाचक - मंडल की प्रणाली में अनुसूचित जातियां
अपने वास्तविक प्रतिनिधि विधान-मंडलों में नहीं भेज पाएंगी।
(iv) पूना समझौते ने अनुसूचित जातियों के मताधिकार को पूरी तरह खत्म कर
दिया है, क्योंकि जो उम्मीदवार प्राथमिक निर्वाचनों में, जो अनुसूचित जातियों
की इच्छा के सही सूचक हैं - असफल हुए, वही सवर्ण हिन्दुओं के वोट से
अंतिम निर्वाचन में चुने गए।
इस प्रकार पूना समझौता शरारतपूर्ण है। इसे श्री गांधी के अनशन के दबाव में आकर तथा इस आश्वासन पर स्वीकार किया गया था कि सवर्ण हिन्दू अनुसूचित जातियों के निर्वाचन में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
प्रथम माला
| izF | ke |
|---|
सफल अनुसूचित जाति उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त मतों की सफल सवर्ण हिन्दू उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त मतों से तुलना।
पृष्ठ संख्या
भाग 1 - मद्रास 219
भाग 2 - बंगाल 220
भाग 3 - बंबई 221
भाग 4 - संयुक्त प्रांत 221 - 22
भाग 5 - मध्य भारत 222 - 23
भाग 6 - आसाम 223
भाग 7 - उड़ीसा 223