65 श्रम विभाग के अधीन मुद्रण तथा लेखन-सामग्री (प्रिंटिंग तथा स्टेशनरी) शाखा में मुसलमान अधिकारियों की कमी - Page 100

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 85

64

नई दिल्ली में अस्थायी भवन

422. सर एफ. ई. जेम्सः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किµ

(क) क्या उनका ध्यान कनाट प्लेस में निर्माण के दौरान कुछ अस्थायी भवनों से संबंधित नोटिस की ओर आकर्षित किया गया है जिसमें यह सूचना दी गई है कि इन भवनों को युद्ध के तुरन्त बाद गिराया जाना है_ और

(ख)क्या यही शर्त क्विसंवे के निकट बनाए गए अस्थायी भवनों पर भी लागू होती है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) सभी भवन अस्थायी भवनों के रूप में बनाए गए हैं। मंशा यह है कि युद्ध की समाप्ति के बाद उन्हें यथासंभव शीघ्र गिरा दिया जाएगा, यद्यपि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

सर एफ.ई. जेम्सः क्या माननीय सदस्य युद्ध के तत्काल बाद, तथा ‘‘यथासंभव शीघ्र’’ के बीच अंतर को समझाएंगे चूंकि कनाट प्लेस में कुछ भवनों पर यह दर्शाया गया है ‘‘युद्ध के बाद तत्काल गिराने के लिए’’?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे विचार से विज्ञापन या इश्तहार से कोई अंतर नहीं पड़ता।

श्री लालचंद नवलरायः उन्हें गिराया क्यों जाए और उन्हें किसी और काम के लिए प्रयोग में क्यों न लाया जाए?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने कहा है अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

65

* श्रम विभाग के अधीन मुद्रण तथा लेखन-सामग्री (प्रिंटिंग तथा

स्टेशनरी) शाखा में मुसलमान अधिकारियों की कमी

423. मौलवी सैयद मुर्तज़ा साहिब बहादुरः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या श्रम विभाग में मुद्रण तथा लेखन-सामग्री नियंत्रक, लेखन सामग्री, उपनियंत्रक, तथा सहायक नियंत्रक, मुद्रण, सहायक नियंत्रक, लेखन-सामग्री

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 30 मार्च, 1943, पृष्ठ 1583