71 भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ के प्रबंध के विरूद्ध शिकायत - Page 107

92 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

ऐलम्स आर. मुरे

पुररुषोत्मदास ठाकुरदास

जे.सी. कोयाजी

डब्ल्यू.ई. प्रेस्टन

जी.एच. बक्सटर

ए.आयंगर ख् सचिव,

डॉ. अम्बेडकर ने कमीशन द्वारा जारी की गई प्रश्नावली के उत्तर में दिए गए बयान में अपने दृष्टिकोण व विचारों को स्पष्ट किया। कमीशन के समक्ष उनके बयान तथा साक्ष्य को यहां पर प्रश्नावली के साथ दिया जा रहा है।

71

* भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ के

प्रबंध के विरूद्ध शिकायत

429. मौलवी सैयद मुर्तज़ा साहिब बहादुरः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ में एक महीने के अन्दर लिफाफा बनाने वाले कितने व्यक्तियों की नियुक्ति की गई है और इनमें विभिन्न समुदायों का क्या प्रतिशत है_

(ख) क्या यह सही है कि भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ के प्रबंधक ने बिना किसी परीक्षण के उनको नियुक्त किया है और उनमें से अधिकांशतः गैर-मुस्लिम है_

(ग) क्या यह सही है कि भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ के प्रबंधक व्यावहारिक परीक्षण के बिना ही तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति करते हैं और हमेशा ही अनारक्षित पदों तथा कभी-कभी आरक्षित पदों पर भी गैर-मुस्लिमों की भर्ती करते हैं और यदि हां तो इसके कारण बताएं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) वर्ष 1942 में लिफाफा बनाने वाले 43 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई जिनमें 29 हिन्दू, 11 मुस्लिम तथा 3 अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से हैं।

(ख) जी नहीं।

(ग) जी नहीं।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 16 मार्च, 1943, पृष्ठ 1586