139 रेलवे मजदूरों के मुस्लिम निरीक्षक - Page 183

168 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

138

* ‘‘समझौता अधिकारी’’ (रेलवे) और रेलवे मजदूरों के

पर्यवेक्षक के कार्यालय में साम्प्रदायिक गठन

1. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) समझौता अधिकारी (रेलवे) और रेलवे मजदूरों के पर्यवेक्षक के कार्यालय में कितने लिपिक हैं_

(ख) दिसम्बर, 1942 से फरवरी, 1944 के दूसरे सप्ताह तक अस्थायी अथवा स्थायी तौर पर रेलवे मजदूरों के लिए कितने निरीक्षक नियुक्त किए गए_ और

(ग) इन नियुक्तियों में से कितनी नियुक्तियाँ आगे दिए गए वर्गों में से की गईµ

(i) दलित वर्ग,

(ii) सवर्ण हिन्दू,

(iii) मुसलमान, और

(iv) अन्य सम्प्रदायों के सदस्य?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) ग्यारह जिसमें एक स्टेनोग्राफर सम्मिलित है।

(ख) दिसम्बर, 1942 से जनवरी, 1944 तक केवल पाँच अस्थायी निरीक्षक नियुक्त किए गए।

(ग) (i) तीन, (ii) और (iv) कोई नहीं, (iii) दो।

139

** रेलवे मजदूरों के मुस्लिम निरीक्षक

2. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि ऐसे व्यक्तियों की संख्या कितनी है जिन्होंने अस्थायी तौर पर रेलवे के मजदूरों के निरीक्षकों के पद पर सेवा की और प्रशिक्षित व्यक्ति उस समय थे

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 7 फरवरी, 1943, पृष्ठ 24-25 ** वही, पृष्ठ 25