विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 169
जब श्री जादव की समझौता अधिकारी (रेलवे) के पद पर पहली बार नियुक्ति की गई_ और
(ख) इन निरीक्षकों में से कितने निरीक्षक मुसलमान थे और कितने मुसलमानों को जिन्होंने अस्थायी रूप से निरीक्षक के पदों पर सेवा की, स्थायी अथवा अर्ध-स्थायी स्थानों में नियुक्ति के अवसर दिए गए थे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) दो।
(ख) दोनों ही मुसलमान थे। एक ने अन्यत्र नियुक्ति प्राप्त कर ली है और दूसरा रेलवे मजदूरों के निरीक्षक के पद पर स्थानापन्न रूप से काम कर रहा है।
140
रेलवे मजदूरों के निरीक्षकों के पदों पर
दलित वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्तियां
3. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि ढाका, टाटानगर, अजमेर, आसनसोल और जलपाईगुड़ी में कार्य कर रहे रेलवे मजदूरों के पांचों निरीक्षक केन्द्रय सिविल आपूर्ति विभाग या सैन्य विभाग में सिविल श्रम-कल्याण अधिकारियों के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिए गए_
(ख) क्या यह सच है कि इन सभी पांच स्थानापन्न रिक्तियों पर, जो काफी दिन से हैं और युद्ध काल तक रहेंगी, पांच दलित हिन्दू निरीक्षकों की समझौता अधिकारी (रेलवे) और रेलवे मजदूर पर्यवेक्षक ने उन मुस्लिम उम्मीदवारों के दावों की अवहेलना करके जो छः माह से अधिक समय से कार्य कर रहे थे और प्रतिशत थे, नियुक्तियां की है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) हाँ, परन्तु सभी प्रतिनियुक्तियां सिविल आपूर्ति विभाग में या सिविल श्रम-कल्याण अधिकारी के रूप में नहीं की गई।
(ख) नहीं, जैसा कि सदस्य के प्रश्न संख्या 1 के भाग (ग) के उत्तर स्पष्ट है।