200 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
167
* समझौता अधिकारी (रेलवे) और पर्यवेक्षक
(रेलवे मजदूर) के कार्यकलापों का विस्तार
394. श्री लालचन्द नवलरायः क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि समझौता अधिकारी (रेलवे) और पर्यवेक्षक (रेलवे मजदूर) के कार्यकलापों के कलकत्ता स्थित हेडक्वार्टर्स के अलावा रेलवे में विस्तार के बारे में निर्णय लिया गया है जैसा कि गत 13 नवम्बर को पूछे गए मेरे तारांकित प्रश्न संख्या 131 के उत्तर में बताया गया था, यदि नहीं तो यह निर्णय कब लिया जायेगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस प्रश्न के बारे में सामान्य रूप से केन्द्रीय उपक्रमों कारोबारों के व्यापारिक विवादों के निपटारे के लिए मशीनरी के संबंध में व्यापक विचार के न होने तक निर्णय आस्थगित कर दिया गया है।
श्री लालचन्द नवलरायः क्या यह निर्णय उस समय लिया जाएगा जब युद्ध समाप्त होता है अथवा यह निर्णय अभी लिया जाएगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने जो उत्तर दिया है उससे यह बात नहीं निकलती।
168
@ संयुक्त प्रांत सिविल पायनियर फोर्स में
अनुसूचित जाति के कमीशन प्राप्त अधिकारी
415. श्री प्यारेलाल कुरीलः 15 फरवरी, 1944 को श्री जी. रंगैया नायडू द्वारा पूछे गए सिविल पायनिर फोर्स में कमीशन प्राप्त अधिकारियों के संबंध में तारांकित प्रश्न संख्या 111 के उत्तर के संदर्भ में माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि संयुक्त प्रांत में सिविल पायनियर फोर्स के अनुसूचित जाति के कमीशन प्राप्त अधिकारियों के नाम क्या है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः सदन के पटल पर एक विवरण रख दिया गया है।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 14 मार्च, 1944, पृष्ठ 1024-25 @ वही। पृष्ठ 1036