74 लोक सूचना ब्यूरो के भाषा-अनुभाग को लाहौर में स्थानान्तरण - Page 222

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 207

(ख) जी हां।

(ग) और (घ) µ नहीं। 1940 तक लागू नियमों के अनुसार फिर अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता थी, इसमें कोई भी अधिक्रमण निहित नहीं था।

74

* लोक सूचना ब्यूरो के भाषा-अनुभाग को लाहौर में स्थानान्तरण

140. श्री मोहम्मद अज़हर अलीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि लाहौर में भाषाओं के अनुभाग (अधिकारियों को छोड़कर) के लिए आवंटित स्थान का क्षेत्रफल और उसमें बैठने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या क्या है_ क्या सरकार कर्मचारियों की दक्षता के लिए यह स्थान पर्याप्त समझती है_ क्या इतना स्थल दिल्ली में उपलब्ध नहीं था_

(ख) क्या सरकार इस तथ्य से अवगत है कि कर्मचारियों के लिए शौचघर की व्यवस्था की गई है जबकि कामचलाऊ मूत्रालय में पानी के निकास के लिए कोई प्रबंध नहीं है_

(ग) लोक सूचना ब्यूरो के उन कर्मचारियों की संख्या क्या है जो दिल्ली से लाहौर को स्थानांतरित किए गए हैं_ इनमें से कितने कर्मचारियों को दिल्ली में आवास क्वार्टर दिया गया था और कितने कर्मचारियों को लाहौर में आवास-क्वार्टर दिए गए हैं और लाहौर में ऐसे कितने कर्मचारी हैं जिन्होंने अपर्याप्त आवास क्वार्टर होने के कारण सरकारी आवास गृह छोड़ दिया है_

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) इस कार्यालय के लिए 4,587 वर्ग फीट का क्षेत्रफल आवंटित किया गया था। लिपिक-वर्गीय कर्मचारियों की संख्या 407 थी।

दूसरा पैरा µ जी हां।

तीसरा पैरा µ नहीं।

(ख) इस प्रश्न के प्रथम आधे भाग का उत्तर सकारात्मक है और दूसरे आधे भाग का उत्तर नकारात्मक है।

(ग) दिल्ली से भेजे गए कर्मचारियों की संख्या .....................35

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 17 मार्च, 1944, पृष्ठ 1227