173 भारत सरकार मुद्रणालयों में अर्हता प्राप्त कॉपी होल्डरों तथा पुनरीक्षकों की रीडर के स्थान पर पदोन्नति - Page 221

206 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(ख) प्रश्न नहीं उठता।

(ग) सूचना एकत्र की जा रही है और सदन के पटल पर रख दी जाएगी।

(घ) प्रश्न नहीं उठता।

173

* भारत सरकार मुद्रणालयों में अर्हता प्राप्त कॉपी होल्डरों तथा

पुनरीक्षकों की रीडर के स्थान पर पदोन्नति

506. श्री कैलाश बिहारी लालः क्या माननीय सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किःµ

(क) क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालयों में अर्हता प्राप्त कॉपी होल्डर और पुनरीक्षकों की रीडर के स्थान पर पदोन्नति करने के संबंध में नियम में संशोधन हेतु विचार किया जा रहा है_

(ख) क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालयों, उनकी कार्य समितियों और कार्यकर्ताओं के संघ के विचार आमंत्रित किए गए हैं और उन पर विचार किया जा रहा है_

(ग) क्या यह सच है कि कुछ अर्हता प्राप्त कॉपी होल्डर, जिन्होंने मौजूदा नियमों के अनुसार वर्ष 1936 में रीडर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, उन व्यक्तियों द्वारा अधिक्रमित कर लिए गए है जिन्होंने चार वर्ष बाद (1940 में) अर्हताप्राप्त की थी_ और

(घ) क्या यह सच है कि जिन लोगों ने इस परीक्षा को काफी पहले की तारीख में उत्तीर्ण कर लिया था, ऐसे लोगों ने अधिक्रमित कर दिया है जिन्होंने लम्बी अवधि के बाद अर्हता प्राप्त की थी।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) जी हां, काज़ी मोहम्मद अहमद काज़मी के प्रश्न संख्या 231 के 25 फरवरी, 1941 को दिए गए उत्तर की ओर ध्यान आकर्षित किया जाता है।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 17 मार्च, 1944, पृष्ठ 1226 @ प्रश्नकार्ता के अनुपस्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा-पटल पर रखा गया।