222 दिल्ली और नई दिल्ली में निर्मित आवास-सुविधा - Page 272

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 257

में उन स्थलों पर अस्थाई निर्माण करने पड़े हैं जो युद्ध के बाद दूसरे प्रयोजनों के लिए चाहिए। भवनों को गिराने का वास्तविक आदेश स्थलों के उपयोग के लिए और दिल्ली के विकास के लिए बनाए गए कार्यक्रम पर निर्भर होना चाहिए।

(ख) हां। फिलहाल भवनों को गिराने के खर्च का अनुमान लगाना और उस रीति को निर्धारित करना सम्भव नहीं है जिससे ये भवन गिराए जाएंगे।

222

* दिल्ली और नई दिल्ली में निर्मित आवास-सुविधा

@ 135. सर एफ.ई. जेम्सः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किµ

(क) युद्ध प्रारंभ होने की समय से केन्द्रय लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली और

नई दिल्ली में कितने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए (i) कार्यालय,

और (ii) आवास निर्मित किए हैंः

(ख) इस प्रकार बनाई गई (i) अस्थाई, और (ii) स्थाई आवास-सुविधा की

कुल-लागत क्या है_

(ग) अब कितने अस्थाई कार्यालय और आवास निर्माणाधीन हैं और उन पर

कितनी अनुमानित लागत आएगी_

(घ) क्या कोई और अस्थाई निर्माण विचाराधीन हैं और यदि हां, तो किस

परियोजना के लिए_ और

(घ) युद्ध के बाद अस्थाई निर्माण को हटाने के लिए तथा उनमें काम आई सामग्री

के निपटान तथा उपयोग के लिए क्या योजनाएं बनाई जा रही हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) युद्ध के आरम्भ से 12,24,516 वर्ग फीट कार्यालय सुविधा और 969 अधिकारियों तथा 745 लिपिकों के लिए आवास पूरे किए जा चुके हैं। इन आंकड़ों में ब्रिटिश सूचना मंत्रालय के फार इस्टर्न ब्यूरो, साऊथ ईस्ट एशिया कमाण्ड और अमेरिकी सेनाओं के लिए दी गई आवास-सुविधा शामिल नहीं है। कार्यालय सुविधा कितने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्मित की गई है, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खंड 4, 7 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 321-22 @ प्रश्नकार्ता अनुपस्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा-पटल पर रखा गया।