223 सैल्ट्रल टैक्निकल पावर बोर्ड का निर्माण - Page 274

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 259

आवासों का वर्णन अनुमानित लागत (रुपयों में) 2. लोदी रोड़ पर 2468 लिपिकों के क्वार्टर 2,94,00,000 3. करोल बाग में 12 एकड़ भूमि पर 228 32,00,000 विवाहित लिपिकों के क्वार्टर

  1. आराम बाग में 8 ‘‘ई’’ टाइप लिपिकों के 80,000 क्वार्टर

  2. चित्रगुप्त रोड पर 120 लिपिकों के लिए तीन 15,00,000 मंजिला फलैट

223

* सैल्ट्रल टैक्निकल पावर बोर्ड का निर्माण

139. श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या सरकार की सेन्ट्रल टैक्निकल पावर बोर्ड बनाने की कोई योजना हैं_

(ख) क्या यह सही है कि इस बोर्ड का अध्यक्ष पद एक ब्रिटिश फर्म मैसर्स

मजऱ् एण्ड मलैलन के एक पूर्व कर्मचारी को पेश किया गया है तथा बोर्ड

पर दो में से एक सीट अमेरिकी इंजीरियर से भरी गई है_

(ग) क्या उनका ध्यान इन रिपोर्टों की ओर दिलाया गया है कि सरकार मेसर्स

मजऱ् एण्ड मलैलन तथा अमेरिकन बांड एण्ड शेयर कम्पनी को परामर्शदाता

इंजीनियर के रूप में नियुक्त करने पर विचार कर रही है और यदि हां,

तो क्या वे सही हैं_

(घ) क्या इन दो अमेरिकी और ब्रिटिश फर्मों ने अब तक भारत में विद्युत

उपक्रम के निर्माण या आपरेशन में कोई हित अर्जित किया है और वह

कितना है_

(घ) क्या यह सही है कि इस साल के शुरू में सरकार द्वारा नियुक्त अग्रणी

विद्युत इंजीनियरों की एक समिति ने यह रिपोर्ट दी है कि भारत को 400

करोड़ रुपए के मूल्य के विद्युत संयंत्र की आवश्यकता होगी, और यह

कि सरकार ने इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया है_ तथा

(च) क्या सरकार उपरोक्त समिति की सिफारिशों के पूरे ब्यौरे प्रकाशित

करेगी?

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1944 का खंड 4, 7 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 325-26