262 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
225
* केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के पूर्वी अंचल में
मुसलमानों की कमी
154. खान बहादुर शेख फज़ल-इ-हक पिराचाः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बतान की कृपा करेंगे कि क्या यह सही है कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को पूर्वी और पश्चिमी अंचलों में विभाजित कर दिया गया है_
(ख) क्या यह सही है कि पूर्वी अंचल में सेवा की सभी श्रेणियों में कम मुसलमान भर्ती किए गए हैं, यदि हां, तो क्या सरकार ने इस शिकायत को दूर करने के लिए कोई कदम उठाए हैं_ और यदि हां, तो वे क्या हैं_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेउकरः (क) हाँ।
(ख) अधीनस्थों की दशा में पूर्वी अंचल में कम मुसलमान भर्ती किए गए हैं जबकि पश्चिमी अंचल में ज्यादा मुसलमान भर्ती किए गए यदि इन अंचलों को अलग-अलग यूनिट माना जाए। लेकिन समग्र रूप से सोचा जाए तो केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में मुसलमानों की भर्ती में कोई कमी नहीं है।
अस्थाई इंजीनियरों की दशा में पश्चिमी अंचल में मुसलमानों की अधिक भर्ती हुई है और पूर्वी अंचल में इस वजह से कम भर्ती हुई है कि भर्ती के समय इस अंचल में उपयुक्त मुसलमान अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं थे। ज्यों-ज्यों उपयुक्त मुसलमान उपलब्ध होते जाएंगे, धीरे-धीरे पूर्वी अंचल की यह कमी पूरी कर ली जाएगी।
पूर्वी अंचल में या पश्चिमी अंचल में, अन्य किसी श्रेणी में मुसलमानों की कोई कमी नहीं है।
226
* लोक आसूचना ब्यूरा (पी.आई.बी.) आदि को
हर वर्ष दिया जाने वाला कागज
39. भाई परमानन्दः क्या माननीय उद्योग और नागरिक आपूर्ति सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि (i) लोक आसूचना ब्यूरो (ii) प्रति प्रचार निदेशालय (iii) फिल्म प्रचार-प्रसार (iv) बाहरी प्रचार-प्रसार और (v) विदेश प्रचार-प्रसार को 1941 से हर वर्ष कितना कागज दिया गया?
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खंड 4, 7 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 339
* वही।