264 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ग) क्या सरकार को यह मालूम है कि संयुक्त राष्ट्र अपने देशों में रोजगार का उच्च स्तर बनाए रखने के लिए कदम उठा रहा है और यदि हां, तो यह सरकार उनके साथ कदम बढ़ाने के लिए कब और क्या उपाय करने का विचार रखती है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) पहले भाग का उत्तर ना में है। दूसरा भाग उत्पन्न नहीं होता।
(ख) फिलहाल सरकार कुछ उद्योगों में नियोजन संबंधी आंकड़े एकत्र करती है और उसका विचार है कि इन आंकड़ों में सुधार करने के लिए और शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कदम उठाए जाएं। फिर भी फिलहाल बेरोजगारी के बारे में आंकड़े एकत्र करना संभव नहीं है।
(ग) सरकार यह जानती है कि कुछ संयुक्त राष्ट्र युद्ध के बाद भी रोजगार का उच्च स्तर कायम रखने की योजनाएं बना रहे हैं। भारत सरकार की पुननिर्माण योजनाओं में यथासंभव रोजगार का उच्च स्तर बनाए रखने की आवश्यकता को भी ध्यान में रखा जाएगा।
डॉ. सर जियाउद्दीन अहमदः क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि माननीय सदस्य इस बात के प्रति जागरूक हैं कि युद्ध के बाद के पुननिर्माण में उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भारत में हर आदमी को रोजगार मिले?
डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं आपका प्रश्न नहीं समझा।
डॉ. सर जियाउद्दीन अहमदः क्या माननीय सदस्य युद्ध के बाद की पुननिर्माण स्कीम में श्रमिकों के हित पर नजर रखेंगे और यह देखेंगे कि कोई आदमी बेरोजगार न रहे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं यह मानता हूँ कि हमारा आदर्श यही होना चाहिए।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः आंकड़े एकत्र करने में क्या कठिनाई है? मैं समझता हूं कि मैंने एक साल पहले आंकड़ों के बारे में सवाल कुछ कर ही विभाग को इस दिशा में क्रियाशील कर दिया था। क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि क्या आंकड़े एकत्र करने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने अभी शुरू किया है कि मैं समझता हूँ कि हमने अच्छी शुरूआत की है।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि वह पिछले एक साल से क्या कर रहे थे_ और उन्होंने शुरूआत कब की?