249 व्यवसाय विवादों के निर्णायक की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया - Page 309

294 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

पर्याप्त समझी जाती हैं तथा परिस्थिति के अनुसार समय-समय पर उनमें तालमेल बैठाया जाता है।

(ग) पहले भाग का उत्तर ना में है। जहां तक दूसरे भाग का संबंध है, सरकार की नीति वर्तमान आस्थिर आर्थिक अवस्थाओं में वेतनमानों में कोई व्यापक संशोधन करने की नहीं है। लेकिन या तो महंगाई भत्ता देकर या वस्तुओं में राहत देकर या दोनों प्रकार से रहन-सहन के खर्च में होने वाली वृद्धि से निपटने की है।

248

* रेल व्यवसाय विवादों के निर्णय के लिए अनुरोध

101. श्री बद्री दत्त पाण्डेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) पिछले पांच वर्षों के दौरान लेखबद्ध रेल प्रशासनों और उसके कर्मचारियों के बीच व्यवसाय विवादों के निर्णय के लिए कितने अनुरोध प्राप्त हुए हैंः और

(ख) उन अनुरोधों का निपटारा किस प्रकार किया गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) मैं सदन के पटल पर एक विवरण रखता हूँ जिसमें व्यवसाय विवाद अधिनियम (ट्रेड डिस्प्यूट्स एक्ट) या भारत रक्षा नियम के नियम 81क के अधीन पिछले पांच सालों के दौरान रेल प्रशासनों और उनके कर्मचारियों के बीच व्यवसाय विवादों को तय करने के लिए किए गए अनुरोधों की संख्या और उन पर की गई कार्यवाही दर्शाई गई है।

249

** व्यवसाय विवादों के निर्णायक की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया

102. श्री बद्री दत्त पाण्डेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) भारत रक्षा नियम के नियम 81 के अधीन निर्णायक नियुक्त किए जाने से पहले की कार्यवाहियों के संबंध में लागू नियम क्या हैं_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 5, 1944, 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1038 ** वही।