विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 293
246
* दिल्ली किराया नियंत्रण अध्यादेश के अधीन किराए
की रसीद का एक निश्चित फार्म विहित करना
625. श्री कैलाश बिहारी लालः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार का विचार दिल्ली किराया नियंत्रण अध्यादेश, 1944 के अधीन मकान-मालिक द्वारा किराएदारों को अनिवार्य रूप से दी जाने वाली रसीद का एक निश्चित फार्म विहित करने का है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह विषय सरकार के विचाराधीन है।
247
@ कुछ शहरों में रहन-सहन के खर्चे में वृद्धि
100. श्री बद्री दत्त पाण्डेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या यह सच है कि कुछ शहरों में रहन-सहन सूचकांक में रहन-सहन के
खर्च में 182 प्रतिशत वृद्धि दर्शाई गई है_ यदि नहीं, तो सच्चाई क्या है_
(ख) क्या यह सच है कि उन शहरों में काम करने वाले रेल कर्मचारियों के वेतन में 182 प्रतिशत की वृद्धि नहीं हुई है_ यदि नहीं तो सच बात क्या है_ और
(ग) क्या सरकार का विचार उन शहरों में कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने का है, जहां रहन-सहन खर्च में 182 प्रतिशत वृद्धि हो गई है_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) सरकार को मालूम है कि कुछ शहरों में सहन-सहन सूचकांक की प्रकाशित लागत में अगस्त, 1939 के सूचकांक से 182 या इससे भी अधिक वृद्धि हो गई है।
(ख) पहले भाग का उत्तर हां में है। दूसरे भाग के बारे में, रेल कर्मचारियों को रहन-सहन के बढ़े हुए खर्च के लिए रोकड़ में राहत, देकर और वस्तुओं में रियायत देकर भरपाई कर दी जाती है। ये दोनों चीजें उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1944, 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1027 @ वही, पृ. 1038.