296 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
क्रमांक 249 पर प्रश्न संख्या 101 देखें
(ख) नियोजक और कर्मचारियों के बीच उत्पन्न व्यवसाय विवादों के लिए निर्णायक की नियुक्ति के लिए विहित योग्यताएं क्या-क्या हैं_ और
(ग) किस की रिपोर्ट या प्रार्थना भारत रक्षा नियमों के नियम 81 के अधीन निर्णायक नियुक्त किया जाता है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) माननीय सदस्य सम्भवतः भारत रक्षा नियम के नियम 81क का हवाला दे रहे हैं। निर्णायक से पहले की कार्यवाहियों के संबंध में कोई नियम लागू नहीं होते।
(ख) कोई योग्यताएं विहित नहीं की गई हैं और ऐसा करना संभव नहीं है क्योंकि नियम 81क के अधीन कार्रवाई तात्कालिक प्रकृति की है और देश के विभिन्न भागों में खास योग्यताओं वाले व्यक्तियों को तुरन्त प्राप्त करना हमेशा असम्भव नहीं होता। साधारण नियम मामले की समस्त परिस्थितियों में सुलभ सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति को नियुक्त करना है। जो आदमी अब तक नियुक्त किए गए हैं, उनमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिला और सेशन न्यायाधीश, मुख्य प्रजीडेन्सी मजिस्ट्रेट, श्रम आयुक्त और उनके सहायक कर्मकार, प्रतिकर आयुक्त तथा युद्ध क्षति दावा अधिकारी शामिल हैं।
(ग) निर्णायक की नियुक्ति किसी एक या दोनों पक्षों के अनुरोध पर या सरकार की ओर से की जा सकती है।
250
* भारतीय मजदूर परिसंघ द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार के परिणाम
103. श्री बद्री दत्त पाण्डेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि 13,000/- रुपए प्रति माह की सहायता से भारतीय मजदूर परिसंघ के प्रचार-प्रसार के क्या परिणाम निकले हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं चाहूंगा कि माननीय सदस्य प्रो. रंगा के तारांकित प्रश्न संख्या 152 के भाग (ग) के 7 नवम्बर, 1944 को मेरे द्वारा दिए गए उत्तर को देखने का कष्ट करें।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 5, 1944, 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1040